बिहार की जन सुराज पार्टी के मुखिया और राजनीतिक विश्लेषक रहे प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत कुमार बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों में लगे हैं। इसके पहले पीके बिहार में पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान वो राज्य में लगातार रैली निकाल रहे हैं।
इसी बीच जन सुराज पार्टी के मुखिया और राजनीतिक विश्लेषक रहे प्रशांत किशोर ने ऐलान कर दिया है कि, अगर बिहार में अगली बार उनकी सरकार बनती है तो एक घंटे के भीतर राज्य से शराबबंदी को खत्म कर दिया जाएगा।
वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के उस बयान पर भी प्रशांत किशोर ने जवाब दिया, जिसमें HAM प्रमुख ने कहा कि, अधिकारी लोग भी शराब पीते हैं। इस पर जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने कहा कि, जीतन राम मांझी और बाकी दूसरे दलों के लोग क्या कहते हैं, ये सब हमको नहीं पता है। लेकिन हम पिछले दो साल से कह रहे हैं कि जिस दिन जनसुराज की सरकार बनेगी, एक घंटे के अंदर बिहार से शराबबंदी खत्म।
Comments (0)