उत्तराखंड के सोनप्रयाग में भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर की चपेट में आने से एक यात्री की मौत हो गई। वहीं, तीन यात्री घायल हो गए, जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने (X) पर पोस्ट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि सोनप्रयाग-मुनकटिया (रुद्रप्रयाग) के बीच मलबा आने से कुछ यात्रियों के दबे होने की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई। स्थानीय प्रशासन, NDRF और SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। स्वयं भी संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हूं और रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। बाबा केदार से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूँ।
उत्तराखंड के सोनप्रयाग में भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर की चपेट में आने से एक यात्री की मौत हो गई। वहीं, तीन यात्री घायल हो गए, जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Comments (0)