केंद्र सरकार द्वारा बिहार को 26 हजार करोड़ का पैकेज दिए जाने पर बिहार सरकार काफी गदगद है। संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हम लोगों की शुरू से ही मांग रही है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए या फिर विशेष पैकेज दिया जाए अब जब केंद्र सरकार ने बिहार को अलग से पैकेज दिया है तो निश्चित तौर पर बिहार वासियों के लिए प्रसन्नता का विषय है।
केंद्र सरकार द्वारा बिहार को 26 हजार करोड़ का पैकेज दिए जाने पर बिहार सरकार काफी गदगद है।