मणिपुर हिंसा को लेकर देश में घमासान मचा हुआ है। संसद के मानसून सत्र में इस मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा हो रहा है। इसी बीच पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रिटायर्ड) एमएम नरवणे ने मणिपुर हिंसा में विदेशी ताकतों के शामिल होने का शक जताया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि मणिपुर हिंसा में विदेशी एजेंसियों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।
जनरल (रिटायर्ड) एमएम नरवणे ने कहा कि सीमावर्ती राज्यों में अस्थिरता देश की समग्र राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अच्छी नहीं है। उन्होंने मणिपुर में विद्रोही संगठनों को चीन की ओर से दी जा रही मदद का भी जिक्र किया। पूर्व आर्मी चीफ दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रीय सुरक्षा परिप्रेक्ष्य विषय पर आयोजित एक चर्चा के दौरान मणिपुर हिंसा को लेकर संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रह थे।

Comments (0)