पार्टी से निकाले जाने के बाद संजय निरुपम खुलकर कांग्रेस के विरोध में आ गए हैं। मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से बिखर गई है। उन्होंने बताया कि किस तरह पार्टी में पांच पावर सेंटर्स बन गए हैं, जिनमें आपस में टकराव होता रहा है।
निरुपम ने कहा कि कांग्रेस में तीन पावर सेंटर तो गांधी परिवार के ही हैं। एक सोनिया गांधी, दूसरा राहुल गांधी और तीसरा प्रियंका वाड्रा। चौथा पॉवर सेंटर मल्लिकार्जुन खड़गे का है और पांचवां केसी वेणुगोपाल है। ये पॉवर सेंटर आपस में टकराते रहते हैं।
बताया जा रहा है कि संजय निरुपम मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे। हालांकि, आगामी संसदीय चुनावों के लिए शिवसेना (यूबीटी) ने इस सीट से अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया था। इसके बाद निरुपम ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन की सीट-बंटवारे की बातचीत के दौरान मुंबई की सीटें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी को देने के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना शुरू कर दी। इस पर बुधवार को कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची से निरुपम का नाम हटा दिया।

Comments (0)