कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के शिवकुमार ने कहा कि, 5 चुनावी गारंटी के कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न आर्थिक बाधाओं की वजह से प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस साल विकास के लिए निधि उपलब्ध नहीं करा सकती है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि, यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि, बड़ी उम्मीदें रखने वाले पार्टी विधायक स्थिति को समझें और धैर्य रखें।
डिप्टी सीएम डी.के शिवकुमार ने कहा कि, यह सच है कि, विधायकों ने कुछ मुद्दों पर चर्चा के लिए (विधायक दल की) बैठक बुलाई है।