देश में मानूसन ने अपनी दस्तक दे दी है इस मानसून से कहीं मौसम सुहावना है तो वहीं कहीं बारिश ने बाढ़ का रुप ले लिया है। वहीं मुंबई और तटीय कोंकण क्षेत्र सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर सीएम एकनाथ शिंदे ने आज रविवार को अधिकारियों से ‘हाई अलर्ट’ पर रहने को कहा है।
महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने कहा कि, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, स्थानीय प्रशासन, नगर निकाय, पुलिस आदि को मौसम विभाग से मौसम के बारे में नियमित रूप से जानकारी लेनी चाहिए तथा नागरिकों को राहत प्रदान करने के लिए उसी अनुसार योजना बनानी चाहिए।
सीएम शिंदे ने कहा कि, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया जाना चाहिए और बाढ़ नियंत्रण के तरीके अपनाए जाने चाहिए तथा आवश्यकतानुसार यातायात का मार्ग परिवर्तित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम विभाग से प्राप्त अद्यतन जानकारी को नागरिकों के साथ नियमित रूप से साझा किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खाने-पीने की चीजों, दवा और राहत सामग्री का भंडार उचित मात्रा में बनाए रखा जाना चाहिए तथा लोगों और मवेशियों के लिए अस्थायी आश्रय शिविर बनाए जाने चाहिए।
Comments (0)