पटना, कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म-हत्याकांड मामले के बाद देशभर में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार बीजेपी के निशाने पर हैं। अब इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज आप देख लीजिए किस तरीके से ममता बनर्जी बंगाल में खेल-खेल रही है। वह पूरी तरीके से बंगाल में उस व्यक्ति के साथ खड़ी हैं जो बेटी के बलात्कारी है।
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म-हत्याकांड मामले के बाद देशभर में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार बीजेपी के निशाने पर हैं।