कुछ दिन राहत देने के बाद एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो रहा है। इस बार मानसून पहले से भी ज्यादा खतरनाक रूप में तबाही मचा सकता है। मौसम ने हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में 3 अगस्त से एक बार फिर भारी बरसात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट किया जारी
इस दौरान मौसम विभाग की ओर से भारी बरसात को लेकर अलर्ट भी जारी किया जा सकता है। वहीं इस मानसून में अब तक देश में सामान्य से 60% ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है। बरसात का सिलसिला आगामी 6 से 7 अगस्त तक जारी रहेगा। अब तक प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से 50 फ़ीसदी से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के किन्नौर जिले में सबसे ज्यादा सामान्य से 100 फ़ीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है तो वहीं जिला लाहौल स्पीति में सबसे कम सामान्य से 2 फ़ीसदी कम बारिश दर्ज की गई।
कुछ दिन राहत देने के बाद एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो रहा है। इस बार मानसून पहले से भी ज्यादा खतरनाक रूप में तबाही मचा सकता है। मौसम ने हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में 3 अगस्त से एक बार फिर भारी बरसात की संभावना जताई गई है।
Comments (0)