दिल्ली के द्वारका में खुले DPS स्कूल में बम मिला है। उसे डिफ्यूज भी किया गया है।’ इस तरह के फर्जी ऑडियो मैसेज को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी और आस-पास के शहरों में रहने वाले अभिभावकों को अलर्ट किया है कि व्हाट्सऐप और अन्य चैट ग्रुपों पर कुछ ऑडियो संदेश सर्कुलेट हो रहे हैं कि कुछ स्कूलों में संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं। यह संदेश झूठे हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। अनुरोध है कि कृपया दूसरों को भी बताएं कि यह झूठे संदेश हैं। साथ ही इस तरह के फर्जी ऑडियो मैसेज को भूलकर भी सर्कुलेट न करें। दिल्ली पुलिस अलर्ट करती है और अभिभावकों से भी अलर्ट रहने की अपील है।
दिल्ली के द्वारका में खुले DPS स्कूल में बम मिला है। उसे डिफ्यूज भी किया गया है।’ इस तरह के फर्जी ऑडियो मैसेज को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है।