केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लिया। वहीं इस बैठक के बाद चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, एक ही मंत्र है कि, झारखंड को कुशासन से मुक्त करना है और संकल्प के साथ कार्यकर्ता पूरे राज्य में फैल गए हैं। बीजेपी नेता शिवराज ने आगे कहा कि, भाजपा लाओ, झारखंड बचाओ, क्योंकि जेएमएम का मतलब हो गया है जुर्म, मर्डर और माफिया। ये गठबंधन की सरकार झारखंड को तबाही और बर्बादी की तरफ ले जा रही है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, याद रखना है अगर यह (जेएमएम) सरकार दोबारा आ गई तो झारखंड बर्बाद और तबाह हो जाएगा।