Paris Olympics: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित किया गया, ऐसे में भारत के ओलंपिक अभियान को तगड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार, आज बताया कि,विनेश फोगाट का वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने कहा कि, यह खेदजनक है कि, भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा करता है।
विनेश फोगाट (50 किग्रा) को थोड़ा अधिक वजन का पाए जाने के बाद ओलंपिक फाइनल से अयोग्य घोषित किए जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस मामले में भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।