Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दिल्ली पुलिस में झारखंड पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर पर केस दर्ज करवाया है। चंपई सोरेन ने दोनों पर जासूसी के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के दोनों सब इंस्पेक्टर, चंपई सोरेन और असम के पूर्व सीएम को फॉलो कर रहे थे। दो सब इंस्पेक्टर चंपई सोरेन के साथ ही फ्लाइट से कोलकाता से दिल्ली पहुंचे और ताज होटल में उनके करीब ही कमरा लिया। दोनों चंपई सोरेन की फोटो खींच रहे थे। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि चंपई सोरेन के दिल्ली प्रवास में झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच ने उनको फॉलों किया। उनकी गतिविधियों की मानिटरिंग की।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दिल्ली पुलिस में झारखंड पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर पर केस दर्ज करवाया है। चंपई सोरेन ने दोनों पर जासूसी के आरोप लगाए हैं।
Comments (0)