दिल्ली नगर निगम (MCD) में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर बवाल मच गया है। दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एलजी की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। मनीष सिसोदिया ने एलजी के रात में चुनाव कराने के आदेश पर सवाल किया। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसी क्या इमरजेंसी आ गई कि चुनाव रात में ही कराए जा रहे हैं। इस तरह सिर्फ एक घंटे के नोटिस पर चुनाव कराना गैर संवैधानिक है। उन्होंने कहा कि एमसीडी में लगातार लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
दिल्ली नगर निगम (MCD) में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर बवाल मच गया है। दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एलजी की मंशा पर सवाल उठाए।