आज यानी की सोमवार को उत्तर प्रदेश में विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन था। इस दिन एक बार फिर से बीजेपी के सीनियर नेता एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी नेताओं के बीच सियासी जुबानी जंग देखने को मिली है। अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने जोरदार जुबानी हमला बोला है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि, सपा प्रमुख अखिलेश यादव 2024 के चुनावों में सफलता के बाद गुब्बारे की तरह फूल गए हैं।