कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बाद अब NCP प्रमुख शरद पवार ने बीजेपी और RSS पर आरोप लगाते हुए कहा कि, राम मंदिर को लेकर बीजेपी और RSS सियासत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार इन मूल प्रश्नों के बजाय धार्मिक सवालों पर लोगों का मन लगाने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बीजेपी और RSS पर राम मंदिर को लेकर सियासत करने का आरोप लगाया है।
मंदिर बनाने का कोई विरोध नहीं कर रहा है
NCP प्रमुख शरद पवार ने अपने इस बयान में आगे कहा कि, अयोध्या के राम, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के प्रति इस देश के प्रत्येक नागरिक के मन में आदर है, कोई उनका अनादर नहीं कर रहा है। इस देश के करोड़ों लोगों के मन में श्री राम के प्रति आदर की भावना है। उन्होंने कहा कि, प्रवासी भारतीयों के मन में भी प्रभु राम के प्रति आदर हैं, लेकिन आज लोगों के प्रश्नों को बगल में रख दिया गया है, वहां मंदिर बनाने का कोई विरोध नहीं कर रहा है, लेकिन मंदिर का अगर इतिहास देखा जाएगा तो बाबरी गिरा कर वहां पर मंदिर बनाने की बात होगी।
BJP-RSS राम मंदिर पर राजनीति कर रही
उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए आगे कहा कि, राजीव गांधी जब पीएम थे तब इसकी इजाजत दी गई। राजीव गांधी के कार्यकाल के दौरान मंदिर का शिलान्यास हुआ। इसके बाद कुछ लोग कोर्ट में गए। केस कई सालों तक कोर्ट में चला और अब जाकर कोर्ट का फैसला आया और कोर्ट ने मंदिर निर्माण की इजाजत दी। NCP चीफ ने आगे कहा कि, जब मंदिर निर्माण का यह इतिहास है। आज मंदिर के लिए राम भक्त योगदान दे रहे हैं लेकिन राम भक्तों को बगल में रखकर इस पर राजनीति करने का काम बीजेपी और आरएसएस ने शुरू किया है।
Comments (0)