राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने मांग की है कि, भारत में चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष की जानी चाहिए। आप के दिग्गज नेता राघव चड्डा ने कहा कि, भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। हमारी 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है। 50 प्रतिशत आबादी 25 वर्ष से कम उम्र की है। लेकिन हमारी संसद में युवाओं की तादाद इस हिसाब से काफी कम है।
राघव चड्डा ने आज राज्यसभा में कहा है कि, एक युवा देश होने के नाते हमें उम्मीद करनी चाहिए कि, हमारी संसद में युवा ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में हों।