बिहार में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की दरभंगा के उनके पैतृक घर में हत्या कर दी गई। घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो विचलित करने वाली हैं। लग रहा है जैसे हत्यारे ने सहनी से बदला लिया है। उनका धारदार हथियार से बेरहमी से पेट फाड़ा गया और फिर आंतों को बाहर निकालने की कोशिश भी की गई। इस मामले की जांच के लिए बिहार सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया है। वहीं विपक्ष इस मामले पर केंद्र और राज्य की नीतीश सरकार पर हमलावर हैं। इसी क्रम में इंडी गठबंधन के नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा हैं।
VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर राजद नेता मनोज झा ने कहा कि, बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है और लोग इससे त्रस्त हैं।