मौके पर ही होगी कार्रवाई
एडवाइजरी में दिल्ली पुलिस ने बताया है कि कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन होने पर मौके पर ही कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं उल्लंघनों की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी की जाएगी। एडवाइजरी के मुताबिक, कांवड़ ले जाने वाले भक्त अप्सरा बॉर्डर, शाहदरा फ्लाईओवर, सीलमपुर ‘टी’ प्वाइंट, आईएसबीटी फ्लाईओवर बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी रोड, फैज रोड, अपर रिज रोड, धौला कुआं, एनएच-8 सहित कई रास्तों से गुजरेंगे और रजोकरी बॉर्डर से हरियाणा के लिए जाएंगे।ये रूट हुए डायवर्ट
कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस ने कुछ रूट डायवर्ट किए हैं
कांवड़ यात्रा के दौरान भारी परिवहन वाहनों को मोहन नगर से एनएच-24 की ओर मोड़ दिया है।
एडवाइजरी में बताया गया है कि किसी भी वाहन को भोपुरा के रास्ते वजीराबाद रोड और अप्सरा बॉर्डर के रास्ते होते हुए GT रोड की तरफ जाने की परमिशन नहीं होगी।
सिटी बसों को छोड़कर आउटर रिंग रोड पर जीटी करनाल रोड से आने वाले भारी कमर्शियल वाहनों को सीधे NH-24 की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
वहीं, वजीराबाद रोड और GT रोड से शाहदरा की तरफ जाने की इजाजत नहीं होगी।