पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने आज यानी की बुधवार को कहा कि, भाजपा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बदनाम करने का विफल प्रयास कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने आगे सांसद सीपी जोशी द्वारा राहुल गांधी का पासपोर्ट निरस्त करने के लिए लिखे गए पत्र को ‘हास्यास्पद व शरारतपूर्ण’ करार है।
सीपी जोशी के पत्र पर अशोक गहलोत का पलटवार
भाजपा सांसद जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पासपोर्ट निरस्त करने का अनुरोध किया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस पर पलटवार करते हुए अपने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा है कि, सांसद सीपी जोशी का नेता विपक्ष राहुल गांधी के बारे में लोकसभा अध्यक्ष को लिखा गया पत्र ना सिर्फ हास्यास्पद है बल्कि शरारतपूर्ण है। कांग्रेस नेता गहलोत ने कहा कि, राहुल गांधी ने अमेरिका में सिख समाज एवं दलित वर्ग के बारे में जो कहा उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।
अशोक गहलोत के अनुसार राहुल गांधी ने जो कहा…
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अनुसार राहुल गांधी ने जो कहा उसे देशवासियों ने सुना है और उसमें कुछ भी ऐसा नहीं था जैसा भारतीय जनता पार्टी पेश करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी केवल राहुल गांधी को बदनाम करने का असफल प्रयास कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार, राहुल गांधी देश के युवा, किसान, मजदूर, दलित, अल्पसंख्यक समेत हर वर्ग की आवाज हैं और उनकी भावनाओं को दुनिया के सामने रखना उनका कर्तव्य है।
Comments (0)