लोकसभा चुनाव की रण भूमि सज चुकी है। राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप के तीर छोड़े जा रहे हैं। इसी बीच पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि, कांग्रेस सुस्त हो गई है। कांग्रेस आलसी हो गई है। लेकिन, उनके साथ आए गठबंधन के लोग उनको जगा रहे हैं। कह रहे हैं- उठो, जागो, लड़ो और जीतो। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का दावा है कि, हम हरिद्वार सीट जीत रहे हैं तथा उत्तराखंड की 4 अन्य सीटों पर भी जीत रहे हैं। टिहरी में हम आगे हैं तथा अल्मोड़ा में कांटे की टक्कर है।
कांग्रेस में मची भगदड़ को लेकर हरीश रावत ने बताया है कि, चुनाव के समय में इस प्रकार की घटना हो जाती है। कुछ लोगों के अपने स्वार्थ बन जाते हैं। उसका कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ता है।