भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके परिवार से मुलाकात की। आपको बता दें कि, बीते कई दिनों से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि, विनेश देश की राजनीति में सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली पार्टी कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।
क्या कांग्रेस विनेश को देगी विधानसभा टिकट?
वहीं यह भी माना जा रहा है कि, हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट कांग्रेस की प्रत्याशी भी बन सकती हैं। हालांकि अभी इन सबको लेकर कुछ भी कह पाना स्पष्ट नहीं है। फिलहाल राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों में सरगर्मियों तेज हो गई हैं। वहीं सभी दल अपने-अपने पक्ष को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। जहां बीजेपी एक बार फिर सत्ता में काबिज होने के लिए बेताब है तो वहीं आप और कांग्रेस सूबे में बीजेपी सरकार को उखाड़कर अपनी सरकार बनाने के लिए जोर-आजमाइस कर रहीं हैं।
दीपेंद्र हुड्डा ने एक्स पर दी जानकारी
आपको बता दें कि, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पहलवान विनेश फोगाट से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट की। हुड्डा ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि, देश की बेटी, हरियाणा की शान, हमारी बहन विनेश फोगट और उनके पति सोमवीर राठी से दिल्ली आवास पर पारिवारिक मुलाकात हुई। दरअसल, मुलाकात के दौरान दीपेंद्र हुड्डा की पत्नी श्वेता और मां आशा भी मौजूद थीं।
हरियाणा में एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंने हैं
आपको बता दें कि, हरियाणा में एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंने हैं। यहां पर एक ही चरण में सभी सीटों पर मतदान कराया जाएगा। वहीं मतों की गणना चार अक्टूबर को की जाएगी और इसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
Writer By Durgesh Vishwakarma
Comments (0)