बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता गिरिराज सिंह पर हमला करने की कोशिश की गई। इस घटना के बाद गिरिराज सिंह सुर्खियों में आ गए हैं। वहीं अब इस पर राजनीति भी गरमा गई है। इसके साथ ही माननीयों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहा है।
धर्म के रक्षार्थ यह आवश्यक भी है
वहीं, सुरक्षा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता गिरिराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट किया है। केंद्रीय मंत्री ने त्रिशूल के साथ फोटो भी शेयर किया है। इस पोस्ट में बीजेपी नेता सिंह ने धर्म की रक्षा को लेकर एक संदेश दिया है और लिखा कि, 'धर्म के रक्षार्थ यह आवश्यक भी है और हमारा कर्तव्य भी है।
हमारा गौरव व स्वाभिमान है त्रिशूल
सोशल मीडिया साइट एक्स पर केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के दिग्ग्ज नेता गिरिराज सिंह ने लिखा है कि, 'त्रिशूल हमारा गौरव व स्वाभिमान है. हम-आप सब जब त्रिशूल की रक्षा करेंगे तो त्रिशूल से भी हमारी रक्षा होगी. धर्म के रक्षार्थ यह आवश्यक भी है और हमारा कर्तव्य भी है.' त्रिशूल हमारा गौरव व स्वाभिमान है। हम-आपसब जब त्रिशूल की रक्षा करेंगे तो त्रिशूल से भी हमारी रक्षा होगी। धर्म के रक्षार्थ यह आवश्यक भी है और हमारा कर्तव्य भी है।
केंद्रीय मंत्री के साथ की गई बदसलूकी
आपको बता दें कि, बिहार के बेगूसराय के बलिया में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ शनिवार को बदसलूकी करने का प्रयास किया गया । इस आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर किया है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक पर आरोप लगा है कि, जनता दरबार खत्म कर हॉल से निकलने के दौरान उसने गिरिराज सिंह पर हमला कर दिया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी युवक की पहचान मोहम्मद सैफी के रूप में हुई। वह वार्ड पार्षद बताया जा रहा है।
Comments (0)