उत्तरप्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से राम मंदिर के पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड जारी किया गया है। इसके अनुसार, अब राम मंदिर के पुजारी भगवा वस्त्र में नजर नहीं आएंगे बल्कि पीले रंग के धोती, चौबंदी और पगड़ी में नजर आएंगे।
पुजारी अब भगवे नहीं बल्कि पीले रंग के वस्त्र में नजर आएंगे
राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि, पुजारी अब भगवे नहीं बल्कि पीले रंग के वस्त्र में नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि, सभी पुजारी पहले कुर्ता, पगड़ी और धोती पहनते थे, लेकिन अब उन्हें धोती, चौबंदी और पगड़ी पहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होने आगे यह भी बताया है कि, पगड़ी को सूती से तैयार किया गया है। जिसे सही ढंग से पहनने के लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है। साथ ही कीपैड वाला मोबाइल इस्तेमाल करेंगे।
पीले रंग का भारतीय संस्कृति में काफी महत्व होता है
माना जाता है कि, पीले रंग का भारतीय संस्कृति में काफी महत्व होता है। यह पवित्र रंग माना जाता है। सादे कपड़े में भी पीला रंग चढ़ा देने से उस कपड़े को पवित्र कहा जाता है। इसके साथ ही हिंदू धर्म में सभी शुभ कामों पीला और भगवा रंग का ही इस्तेमाल किया जाता है। ये रंग देवताओं को काफी प्रिय भी माना जाता है।
रामलला की तस्वीरें पीले रंग के कपड़े से ढकी हुई थी
आपको बता दें कि, 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले भी रामलला की तस्वीरें पीले रंग के कपड़े से ढकी हुई थी। वहीं 5 अगस्त को राम मंदिर का भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया था। जिसके दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पीले रंग का कुर्ता पहना था।