उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि, इन लोगों ने देश की जनता को ठगने का काम किया है। इन लोगों ने संविधान बदलने की बात कहकर जनता को गुमराह किया है, लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। 2027 के चुनाव में खटाखट करने वालों को हम सफाचट कर देंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को विधानसभा में पेश किए गए 12 हजार 209 करोड़ के अनुपूरक बजट पर चर्चा की और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया।