भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार को दिल्ली में एक किताब के मोचन में शामिल हुए। यहां पर उन्होंने भारत और पाकिस्तान के संबंधों पर खुलकर बात की और पड़ोसी देश को दो टूक जवाब भी दिया है। जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बराबार बातचीत का युग समाप्त हो चुका है। सभी कामों के परिणाम होते हैं। जहां तक जम्मू-कश्मीर का संबंध है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया गया है। इसलिए आज मुद्दा यह है कि हम पाकिस्तान के साथ किस प्रकार के संबंधों पर विचार कर सकते हैं।
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर दिल्ली में एक किताब के मोचन पर पड़ोसी देशों के साथ संबंध पर अपनी बात रख रहे थे। जयशंकर ने कहा कि मालदीव के साथ भारत के दृष्टिकोण में उतार-चढ़ाव रहा है।