राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भारतीय जनता पार्टी ने भारत तोड़ो और अन्याय यात्रा करार दिया है। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि, यह हर टेस्ट में फेल हो चुके कांग्रेस के नामदार युवराज राहुल गांधी को लॉन्च करने का एक और असफल प्रयास है। उन्होंने कहा कि, यह राहुल गांधी की नफ़रत और विखंडन की दूसरी यात्रा है। इसके साथ ही बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, प्रभु श्रीराम मंदिर के निर्माण से कांग्रेस को पता नहीं क्या हो गया है कि, उनमें इतना विद्वेष भर गया है।
राहुल गांधी ने समाज में विद्वेष और नफरत फैलाई हैं
बीजेपी नेता अनिल बलूनी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, हमने राहुल गांधी की पहली यात्रा में देखा था कि, किस तरह उन्होंने समाज में विद्वेष और नफरत फैलाया था। साथ ही, अपनी यात्रा में देश के खिलाफ काम करने वालों को साथ में लिया था। बीजेपी नेता ने कहा कि, यही कारण है कि, हर गुजरते दिन के साथ कांग्रेस की बची खुची जमीन भी खिसकती जा रही है। इसका नजारा हमने हाल ही में संपन्न हुए मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के रूप में देखा है।
यह न्याय यात्रा नहीं बल्कि भारत तोड़ो यात्रा है
बलूनी ने कहा कि, राहुल गांधी ने अपनी यात्रा का नाम न्याय यात्रा रखा है, लेकिन पहले वे अपनी पार्टी के लोगों के साथ तो न्याय कर लें। उनके एक बड़े नेता ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, राममंदिर पर कांग्रेस के रुख को लेकर कई कांग्रेस नेता लगातार इस्तीफा दे रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि राहुल गांधी कौर कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं को ही यकीन नहीं है। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि, राहुल गांधी की यात्रा भारत जोड़ो न्याय यात्रा नहीं बल्कि भारत तोड़ो और अन्याय यात्रा है।
Comments (0)