आज यानी की रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित सीएम ममता बनर्जी की रैली में शामिल हुए। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि, दिल्ली सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। आपको बता दें कि, रविवार को TMC ने कोलकाता में शहीद दिवस पर महारैली की, जिसमें अखिलेश यादव ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के साथ मंच साझा किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि, ये जो कुछ दिन के लिए सत्ता में आए हैं ये कुछ दिन के मेहमान हैं। दिल्ली की सरकार चलने वाली नहीं है। वो सरकार गिरने वाली है।