सपा के राष्ट्रीय सचिव नवीन सक्सेना ने टैगोर टाउन स्थित सपा के महानगर सचिव शौर्य दीप श्रीवास्तव के आवास पर पार्टी कायस्थ समाज के लोंगो से मुलाकात में की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। सक्सेना ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी धर्म के नाम पर राजनीतिक रोटी सेकना चाहती है। बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से इसका कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने दावा करते हुए आगे कहा कि, आगामी चुनाव में विपक्षी दलों के गठबंधन "इण्डिया" को भारी जीत मिलेगी।
सपा के राष्ट्रीय सचिव नवीन सक्सेना ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी धर्म के नाम पर राजनीतिक रोटी सेकना चाहती है।