मुंबई पुलिस के कंट्रोल नंबर पर पीएम मोदी को मारने की साजिश का कॉल आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह कॉल कल रात 9 बजे मुंबई पुलिस के कंट्रोल नंबर पर आया था। जानकारी के अनुसार, फोन करने वाले ने कॉल पर दावा किया कि, पीएम मोदी को मारने के लिए साजिश रची जा रही है। इस कॉल की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने कॉलर की तलाश शुरू कर दी है। अभी मामले की जांच जारी है और धमकीभरे कॉल के बारे में पता लगाया जा रहा है।
कुछ दिन पहले ही मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में सलमान के लिए धमकी भरा मैसेज आया था। ये धमकी रात करीब 12:00 बजे मिली थी।
Comments (0)