दिल्ली में आज यानी शनिवार को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा। मनोनित मुख्यमंत्री आतिशी शाम तकरीबन 4:30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगीं, सूत्रों के मुताबिक, उनके साथ 5 मंत्री भी शपथ लेंगे। आतिशी के मंत्रिमंडल में गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत शामिल होंगे। दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल से रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। केजरीवाल की ओर से इस्तीफा देने के ऐलान के बाद विधायक दल की बैठक हुई जिसमें आतिशी के नाम पर मुहर लगी। आतिशी पिछली केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री थीं. अब शनिवार को आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगी। सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण को लेकर उपराज्यपाल ऑफिस में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
दिल्ली में आज यानी शनिवार को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा। मनोनित मुख्यमंत्री आतिशी शाम तकरीबन 4:30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगीं, सूत्रों के मुताबिक, उनके साथ 5 मंत्री भी शपथ लेंगे।