केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही के लिए बिहार के लोगों को ‘दोषी' ठहराकर और उनका अपमान कर अपना असली रंग दिखा दिया है। बता दें कि, बीजेपी के सीनियर नेता ठाकुर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की उस कथित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिसमें उन्होंने हिमाचल के सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक शिमला में तबाही के लिए बिहार के निर्माण श्रमिकों को जिम्मेदार ठहराया था।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि, कांग्रेस ने अपना असली रंग दिखा दिया है। किसी भी मुख्यमंत्री को बिहार के लोगों का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है।