प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, "दुनिया एक महत्वपूर्ण परिवर्तन से गुजर रही है। यह अहसास बहुत बड़ा है कि जलवायु परिवर्तन केवल भविष्य की बात नहीं है। जलवायु परिवर्तन का असर अभी और यहीं महसूस किया जा रहा है।" पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि कार्रवाई का समय भी यहीं और अभी है। ऊर्जा संक्रमण और स्थिरता वैश्विक नीतिगत चर्चा का केंद्र बन गए हैं। भारत एक स्वच्छ और हरित ग्रह बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम हरित ऊर्जा पर अपनी पेरिस प्रतिबद्धताओं को पूरा करने वाले G20 देशों में सबसे पहले थे। ये प्रतिबद्धताएं 2030 के लक्ष्य से नौ साल पहले पूरी हो गईं। भारत ने पिछले दस वर्षों में गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता में लगभग 300% की वृद्धि की है। इसी अवधि में हमारी सौर ऊर्जा क्षमता में 3,000% से अधिक की वृद्धि हुई है। लेकिन, हम इन उपलब्धियों पर आराम नहीं कर रहे हैं।
पीएम नरेंद मोदी ने आज दिल्ली में ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने पेरिस समझौते के लक्षय 2030 को 9 साल पहले ही पूरा कर लिया है। हम इन उपलब्धियों पर आराम नहीं कर रहे हैं।
Comments (0)