बैंकों के राष्ट्रीयकरण के 55 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि 1969 में इंदिरा गांधी की सरकार ने यह फैसला किया था. कांग्रेस मीडिया महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया कि 55 साल पहले इंदिरा गांधी ने 14 बैंकों के राष्ट्रीयकरण का निर्णायक कदम उठाकर भारत के आर्थिक इतिहास में एक नया अध्याय शुरू किया था. उन्होंने कहा कि उस दौरान जनसंघ ने इस फैसले का विरोध किया था.
जुलाई 1969 में इंदिरा गांधी सरकार ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था. इससे देश में हलचल मच गई थी. उस दौरान शुरुआत में भारतीय जनसंघ जैसे कुछ राजनीतिक दलों ने इस पर हमला किया था. लेकिन पांच महीने के भीतर ही जनसंघ सार्वजनिक रूप से विदेशी बैंकों के भी राष्ट्रीयकरण की मांग कर रहा था.