समाजवादी पार्टी लोक जागरण अभियान के तहत कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व अन्य बड़े नेता कार्यकर्ताओं के साथ बैठर कर उन्हें प्रशिक्षित करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लगातार समाजवादी पार्टी का मंथन जारी है। सपा का लोक जागरण यात्रा का दूसरा चरण बुंदेलखण्ड से शुरु हो गया है।
समाजवादियों का काम ही उनका नाम है
आपको बता दें कि, सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद जिलों में जाकर पार्टी की वास्तविक स्थितियों का जायजा ले रहे हैं। अखिलेश यादव मजबूत-कमजोर सीटों पर कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मुंबई में हाने वाली I.N.D.I.A गठबंधन की अगली बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं अखिलेश यादव ने बांदा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, कार्यकर्ताओं को मजबूती से लगना होगा। समाजवादियों का काम ही उनका नाम है। समाजवादी लोगों को हनुमान चालीसा याद है।
सरकार सिर्फ कागजों पर पौधे लगा रही हैं
अपने संबोधन में सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, कालिंजर की कहानी कोई भूल नहीं सकता है। तोप फटी और शेरशाह सूरी उसी में जल गया था। मंदिरों के इतिहास में गंगा-जमुनी तहजीब दिखाई देती है। वहीं राज्य की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि, सरकार 30 करोड़ पौधे लगाने की बात कर रही। सरकार सिर्फ कागजों पर पौधे लगा रही हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि, हमने सदन में आवारा सांडों की बात उठाई। बुंदेलखंड में एक्सप्रेस-वे को हमारी नकल करके बनाया गया।
Comments (0)