समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी में राजनीतिक चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर एक पोस्ट कर यूपी की राजनीति में गरमाहट ला दी है। राज्य के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने लेख में कहा है कि, मानसून ऑफर है-100 लाओ और सरकार बनाओ।
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, अगर भारतीय जनता पार्टी में कोई भी नेता 100 विधायकों का समर्थन जुटा लेता है तो समाजवादी पार्टी मुख्यमंत्री पद के लिए उसे समर्थन दे सकती है।