Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन का काम प्रारंभ कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, चुनाव प्रभारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और उनकी टीम के साथ बैठक कर टिकट के लिए मानदंड तय किए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने विधानसभा स्तर तक पूर्णकालिक विस्तारकों की टीम उतार दी है। अब ये विस्तारक मंडल अध्यक्ष और उनकी टीम से प्रत्याशी के लिए फीडबैक लेंगे और उससे प्रदेश संगठन महामंत्री को अवगत कराएंगे। पार्टी ने इसके अलावा क्षेत्र में टिकट चाहने वाले नेता की उपलब्धता और लोकप्रियता की जानकारी के लिए सर्वे कराया है।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन का काम प्रारंभ कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, चुनाव प्रभारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और उनकी टीम के साथ बैठक कर टिकट के लिए मानदंड तय किए हैं।