देशभर में हो रही बारिश ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। घाटी, पहाड़ी से लेकर मैदान इलाका। लगभग आधा भारत जलमग्न हुआ पड़ा है। पूर्वी हिस्से लेकर पश्चिमी हिस्से तक मौसम की मार राज्यों को झेलनी पड़ रही है। वहीं गुजरात में तो बारिश ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी हैं।
गुजरात में भारी बारिश ने मचाई तबाही
गुजरात में तो बारिश के कारण नदियों और बांधों में जलस्तर बढ़ चुका है। इस कारण निचले इलाके में रहने वाले लोगों को अब खाली कराया जा रहा है। इसके साथ ही कई गांव ऐसे हैं जो जलमग्न हो चुके हैं और उनसे संपर्क टूट चुका है। भारी बारिश के कारण गुजरात में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ पड़ा है। सूरत, कच्छ समेत कई जिलों की नदियां उफान पर हैं। सड़कें तालाब बन चुकी है। वहीं कुछ राज्य ऐसे हैं जहां भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट तक जारी कर दिया है।
इन राज्यों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत 9 राज्यों में भारी बारिश देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग में झारखंड, पश्चिम बंगाल में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं यूपी, बिहार और असम में भी तेज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के अलावा भारी बारिश के कारण गुजरात में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ पड़ा है। वहीं कर्नाटक, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और असम में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।