आज पूरे भारत में कौन है जो सीमा को नहीं जानता है। सीमा और सचिन की प्रेम कहानी पूरे देश में मशहूर हो चुकी है। लेकिन हालही में एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें सीमा और सचिन के परिवार ने कहा था कि। काम-धंधे के लिए बाहर न जाने के कारण उनके खाने के लाले पड़ गए है। उनके घर की आर्थिक हालात खराब हो गए हैं। हालांकि इस खबर के आने के बाद उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने कपल की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।
सुर्खियों में आए सीमा हैदर के आर्थिक हालात
पाकिस्तान से आई सीमा भारत में लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन अब उनके प्यार के साथ-साथ उनके आर्थिक हालात की भी चर्चा हो रही है। दरअसल सचिन और सीमा के परिवार की तरफ से कहा गया था कि काम-धंधे के लिए बाहर न जाने के कारण उनके खाने के लाले पड़ गए हैं। ये खबर जैसे ही वायरल हुई तो उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने सीमा और सचिन की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा दिया। अमित ने अपने फिल्म प्रोडेक्शन हाउस 'जानी फायर फॉक्स' तले बनने वाली मूवी में अभिनय करने का मौका दिया है। अमित जानी ने हाल ही में मुंबई में फिल्म प्रोडेक्शन हाउस बनाया है। जिसका नाम 'जानी फायर फॉक्स' है।सीमा हैदर को मिला फिल्म का ऑफर
हालांकि, अमित जानी ने अपनी तरफ से एक वीडियो भी जारी किया था कि जिस तरीके से सीमा हैदर भारत में दाखिल हुई। उस तरीके का वह समर्थन नहीं करते हैं। लेकिन अब जब मीडिया के माध्यम से खबर आ रही है कि उनके घर में खाने के लाले पड़े हुए हैं। तो हमारा एक भारतीय होने के नाते फर्ज बनता है कि उनकी मदद की जाए। हमने अब यह निर्णय लिया है कि वह हमारे प्रोडक्शन हाउस, जिसका नाम 'जानी फायर फॉक्स' है, उसके तले बन रही फिल्म में वो अभिनय कर सकती हैं। इस फिल्म का टीजर भी लॉन्च हो चुका है और हम सीमा को उसके काम के बदले मेहनताना भी देंगे, जिससे उसकी मदद हो जाएगी।WRITTEN BY: DEEPIKA PANDEY
Read More: दिल्ली सेवा बिल लोकसभा में पेश, बुधवार को होगी चर्चा
Comments (0)