पूर्व सांसद नवनीत राणा ने शिवसेना (यूबीटी) पर निशाना साधते हुए कहा कि, पार्टी के नेता हमेशा परेशान रहते हैं, चाहे वे किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करें। बीजेपी नेत्री ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत द्वारा हाल ही में पार्टी कार्यकर्ताओं पर की गई टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा कि, क्या उन्हें विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ना चाहिए था।
नवनीत राणा ने संजय राउत पर कसा तंज
नवनीत राणा ने संजय राउत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, उद्धव ठाकरे की पार्टी के नेता कहते हैं, अगर वे अकेले लड़ते, तो उन्हें अधिक सीटें मिलतीं। मुझे लगता है कि, उनकी पार्टी हमेशा गठबंधन में परेशान रहती है। जब उन्हें भारतीय जनता पार्टी के साथ होने पर अधिक सीटें मिलती हैं, तो वे परेशान होते हैं और जब उन्हें कम सीटें मिलती हैं, तो भी वे इस तथ्य को पचा नहीं पाते हैं।
हमारे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ही बनेंगे
बीजेपी नेत्री नवनीत राणा ने देवेंद्र फडणवीस के महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद भी जताई। इससे पहले, संजय राउत ने कहा था कि, यूबीटी सेना के कार्यकर्ताओं को लगता है कि, पार्टी को विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ना चाहिए था, लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि यूबीटी सेना एमवीए को नहीं छोड़ेगी। संजय राउत ने कहा कि, एमवीए नहीं छोड़ रहे हैं। हम चर्चा कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को लगता है कि, हमें स्वतंत्र रूप से लड़ना चाहिए था। ये सिर्फ अफवाहें हैं। हमने लोकसभा में एमवीए गठबंधन में चुनाव लड़ा था और इतनी बड़ी संख्या में जीतना बड़ी बात थी।
Comments (0)