उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 'मोहरा' वाले बयान पर एक बार फिर मोर्चा खोलते हुए कहा कि, जनता से झूठ बोलकर 2024 (लोकसभा चुनाव) में मिली सफलता से वह गुब्बारे की तरह फूल गए हैं।
2027 में 2017 दोहरायेंगे
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर आज यानी की शनिवार को पोस्ट में लिखा है कि, कांग्रेस के मोहरा सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव जी 2027 में पराजय निश्चित देख अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। इसी पोस्ट में बीजेपी नेता मौर्य ने कहा है कि, जनता से झूठ बोलकर 2024 में मिली सफलता से वह ( अखिलेश ) गुब्बारे की तरह फूल गए हैं। उन्हें 2014/2017/2019/2022 (लोकसभा और विधानसभा चुनावों) में सपा की पराजय याद रखनी चाहिए। 2027 में 2017 दोहरायेंगे।
अखिलेश यादव का बयान...
आपको बता दें कि, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा था कि, सुनने में आया है कि, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ‘मोहरा’ हैं। पूर्व सीएम यादव ने आरोप लगाते हुए कहा था कि, राज्य में भ्रष्टाचार इसलिए उजागर हो रहा है क्योंकि मौर्य जैसे कुछ लोग ‘‘दिल्ली के वाई-फाई’’ के ‘पासवर्ड’ बन गए हैं। मौर्य ने भी शुक्रवार को पलटवार करते हुए आरोप लगाया था कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कांग्रेस का ‘मोहरा’ बन गए हैं।
Comments (0)