झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन नेआरएसएस की तुलना ‘चूहों’ से की और भाजपा एवं आरएसएस पर चुनावी फायदे के लिए राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया। सोरेन ने दावा किया कि, भारतीय जनता पार्टी हिंदू और मुस्लिम समुदाय में द्वेष के बीज बो रही है। इस दौरान उन्होंने विशेष तौर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की इसमें संलिप्तता होने का दावा किया।
आरएसएस चूहों की तरह राज्य में घुसपैठ कर इसे बर्बाद कर रहा है
सीएम सोरेन ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, आरएसएस चूहों की तरह राज्य में घुसपैठ कर इसे बर्बाद कर रहा है। जब आप उन्हें गांवों में ‘हंडिया’ और ‘दारू’ के साथ दाखिल होते देखें तो उनका पीछा कर खदेड़ दें। वे चुनाव से पहले राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक अशांति और तनाव पैदा करना चाहते हैं। रांची से ऑनलाइन माध्यम से भोगनाडीह जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सोरेन ने आरोप लगाया कि, भाजपा समुदायों के बीच नफरत को बढ़ावा देने पर आमादा है। उन्होंने मंदिरों और मस्जिदों में मांस फेंकने जैसी भड़काऊ घटनाओं में वृद्धि की आशंका जताई।
सीएम सोरेन ने बीजेपी पर लगाया ये आरोप
रांची से ऑनलाइन माध्यम से भोगनाडीह जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी को कारोबारियों और उद्योगपतियों की पार्टी करार दिया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया है कि, वह अपने एजेंडे के लिए राजनीतिक नेताओं की खरीद कर रही है। उनका स्पष्ट संदर्भ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा हाल में भाजपा में शामिल होने को लेकर था।
जनता ने बीजेपी के आरोपों को खारिज किया
आपको बता दें कि, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर ‘सम्मान नहीं देने और अपमानित करने’ का आरोप लगा भाजपा का दामन थाम लिया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की जनसांख्यिकी में बदलाव के भारतीय जनता पार्टी के आरोपों को भी खारिज कर दिया। सीएम हेमंत सोरेन ने आलोचकों को सलाह दी कि, उन्हें पड़ोसी पश्चिम बंगाल की जनसांख्यिकी को देखना चाहिए।
Comments (0)