महाराष्ट्र में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग द्वारा कभी भी तारीखों का ऐलान हो सकता है। इसके साथ ही राज्य नांदेड लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है जो कि यहां के सांसद वसंत चव्हाण के निधन के बाद खाली हो गई थी। सभी दल इस इन चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट गए हैं। इस बीच राज्य के सत्ताधारी गठबंधन महायुति में शामिल बीजेपी के लिए बुरी खबर आई है। राज्य के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण के बहनोई और पूर्व सांसद भास्करराव पाटील खतगांवकर, उनकी बहन डॉ. मीनल पाटील खतगांवकर और पूर्व विधायक ओपी पोकर्णा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सभी ने शुक्रवार को दादर के तिलक भवन में कांग्रेस का दामन थामा।
महाराष्ट्र में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग द्वारा कभी भी तारीखों का ऐलान हो सकता है। इसके साथ ही राज्य नांदेड लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है जो कि यहां के सांसद वसंत चव्हाण के निधन के बाद खाली हो गई थी।
Comments (0)