हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि, लोगों का जो उत्साह देखने को मिल रहा है, तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहुत बड़े मार्जिन से हरियाणा में बन रही है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को विकास की गति की दिशा में बढ़ाया जाएगा।
देश के लोगों ने राहुल गांधी को फ्री कर रखा है
वहीं जब सीएम सैनी से पत्रकारों के द्वारा सवाल किया गया कि, राहुल गांधी अमेरिका में घायल हुए व्यक्ति से मिलने के लिए करनाल पहुंचे थे तो इस पर सीएम ने कहा कि, इसके बारे में उन्हें मालूम नहीं है लेकिन देश के लोगों ने उन्हें (राहुल गांधी) को फ्री कर रखा है, क्योंकि ना निति है ना नियत है और ना नेतृत्व ठीक है।
कांग्रेस भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है
सीएम ने आगे देश की सबसे पुरानी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है। कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा है, जो राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने बनाया है सबसे पहले उसे हिमाचल में उतारा, फिर कर्नाटक में उतारा, फिर तेलंगाना में उतारा अब हरियाणा में लेकर आ गए। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सीएम ने कहा कि, हरियाणा का कोई व्यक्ति उन्हें भाव नहीं दे रहा है, क्योंकि कांग्रेस की दुकान खाली हो चुकी है। कांग्रेस की दुकान में झूठ का सामान है।
कांग्रेस दलितों को दबाने का काम करती है
वहीं कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा के चुनाव प्रचार में नहीं आने को लेकर जब पत्रकारों ने सीएम नायब सिंह सैनी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, कुमारी सैलजा दलित नेता है, बड़ी नेता है। कांग्रेस दलितों को दबाने का काम करती है। यही नहीं सीएम ने आगे कहा कि, पहले अशोक तंवर की आवाज़ दबाई और अब कुमारी सैलजा की आवाज़ दबाने में लगे हैं। वहीं आगे सूबे के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को घेरते हुए सीएम सैनी ने कहा कि, दलित समाज का योगदान बड़ा है। आप लोग (हुड्डा) अगर पैसे वाले है तो गरीब व्यक्ति की मेहनत है, मेहनत के ऊपर इस प्रदेश को आगे बढ़ाना है।
कांग्रेस के अंदर परिवारवाद हावी है
वहीं पत्रकारों से चर्चा में सूबे के मुखिया ने कहा कि, कांग्रेस के अंदर परिवारवाद हावी है। परिवारवाद के कारण स्थिति खराब है। सीएम ने आगे राहुल गांधी पर तंज भरे लहजे में कहा कि, इनके पास बताने के लिए कुछ नहीं है सिवाय झूठ के, राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान की किताब लेकर लोगों के बीच गए कि इनकी (बीजेपी) की सरकार बनी तो वे संविधान को खत्म कर देंगे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को गुमराह करने का काम किया। हम लोगों को गुमराह करने का काम नहीं करते।
Comments (0)