Akola violence : अकोला। महाराष्ट्र के अकोला में देखते ही देखते दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि ये विवाद हिंसा में बदल गया। इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर कुछ लोग शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे थे। जिसके बाद ये विवाद इतना बढ़ा कि उपद्रवियों ने शहर में जमकर पथराव किया इतना ही नहीं वाहनों को भी फूंक डाला। बढ़ती हिंसा और आगजनी को देखते हुए प्रशासन ने 3 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी। इस घटना नें दो पुलिसकर्मियों के साथ आठ लोग घायल हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने 26 लोगों को हिरासत में लिया है और शहर में भारी पुलिस बल तनात किया गया है।
पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी
Akola violence: अकोला में हुई इस हिंसक घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह लोग एक-दूसरे पर पत्थरबाजी कर रहे हैं। आगजनी की घटना का भी वीडियो सामने आया है। इस घटनाक्रम को लेकर एसपी संदीप घुगे ने कहा कि अकोला शहर में दो गुटों के बीच विवाद के चलते शहर में पत्थरबाजी हुई और कुछ गाड़ियों को भी तोड़ा गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। कई जगह पर कर्फ्यू भी लगाया गया है। इस घटना में 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो पुलिस वाले हैं। इस मामले में अभी तक 26 आरोपियों हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
Brahmakumaris Raipur :नशा मुक्ति अभियान व्यक्ति में ईश्वर भक्ति और मानवता की सेवा का नशा होना चाहिए, ना कि शराब या गांजे का- सीएमhttps://ind24.tv/brahmakumaris-raipur/
Comments (0)