कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राम मंदिर उद्घाटन को पीएम मोदी का राजनीतिक कार्यक्रम बता दिया है। वहीं अब राहुल गांधी के बयान पर असम के मुख्यमंत्री ने पलटवार किया हैं। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि, कांग्रेस ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होकर इसे खुद ही राजनीतिक कार्यक्रम बनाने का काम किया है। आपको बता दें कि, अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को होने वाला है।
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि, कांग्रेस ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होकर इसे खुद ही राजनीतिक कार्यक्रम बनाने का काम किया है।