प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार यानी आज डोडा जिला से जम्मू-कश्मीर में आए सुखद बदलाव का संदेश देंगे। पिछले करीब 45 वर्ष में किसी प्रधानमंत्री की डोडा में यह पहली जनसभा होगी। एक समय आतंक का केंद्र रहे डोडा जिले को प्रदेश सरकार अब पर्यटन के केंद्र के तौर पर विकसित करने के प्रयास में जुटी है। यही वजह है कि इस क्षेत्र को फिर से निशाना बनाने का प्रयास हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार यानी आज डोडा जिला से जम्मू-कश्मीर में आए सुखद बदलाव का संदेश देंगे। पिछले करीब 45 वर्ष में किसी प्रधानमंत्री की डोडा में यह पहली जनसभा होगी।