नई दिल्ली, शंभू बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने शंभू बॉर्डर खुलवाने के लिए एक कमेटी बनाई है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसानों के मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी को एक सप्ताह के भीतर पहली बैठक बुलाने का निर्देश भी दिया है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के एक आदेश को चुनौती देने वाली एक याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। किसानों का प्रदर्शन फरवरी से ही जारी है।
शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन के बीच आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी का गठन किया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसानों के मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।