दो महिलाओं के नग्न परेड का एक पुराना वीडियो वायरल होने के बाद TMC नेता महुआ मोइत्रा ने कहा कि, मणिपुर की स्थिति गृहयुद्ध जैसी है और संघर्षग्रस्त प्रदेशों में जो कुछ भी देखा जा रहा है, वह युद्ध अपराध है। मोइत्रा ने आगे कहा कि, भाजपा ने भारत को यही बना दिया है। आगे उन्होंने कहा कि, विपक्ष का INDIA मणिपुर पर संसद में NDA के भारत का मुकाबला करने की तैयारी कर रहा है।
मणिपुर में जो हो रहा है वह कोई 'जातीय संघर्ष' नहीं है
आपको बता दें कि, मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच संघर्ष 3 मई को शुरू हुआ। हिंसा बीते ढाई महीनों से रुक-रूककर जारी है, जिसमें कई पुलिसकर्मियों की जान चली गई और सैकड़ों लोग जातीय संघर्ष में मारे गए हैं। वहीं, TMC के राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने कहा कि मणिपुर में जो हो रहा है वह कोई 'जातीय संघर्ष' नहीं है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "यह गृह मंत्री अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में भाजपा द्वारा किया जा रहा जातीय सफाया है।
कुकी और मैतेई कौन हैं
दरअसल, कुकी और मैतेई मणिपुर के दो समुदाय हैं, जो आपस में लड़ रहे हैं क्योंकि कुकी समुदाय, मैतेई समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिए जाने की मांग का विरोध कर रहे हैं। मणिपुर में मैतेई समुदाय का दबदबा माना जाता है और ये राजनीतिक तौर पर बहुत मजबूत हैं, हालांकि इनकी आबादी 52 फीसद है। वहीं, झड़प का केंद्र चूड़ाचांदपुर 30 फीसद आबादी वाले कुकियों का गढ़ है। दो कुकी महिलाओं को नग्न घुमाने का वीडियो झड़प के दूसरे दिन 4 मई का है।
Comments (0)