समाजवादी पार्टी की सांसद और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नि डिंपल यादव ने मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, मणिपुर की घटना बहुत बड़ी घटना है, लेकिन मोदी सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है।
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने आगे कहा कि, विपक्ष की बस यही मांग है कि, इस पर सदन में चर्चा हो।